Established 1960

 Dhyan Singh Memorial Degree College, Kanth (Moradabad)

Phone No. : +05912220191

Phone No. : +9536995295

Principal Message

शून्य से शिखर तक पहुँचने का नाम ही है जीवन

शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व के लिए वरदान है। विद्यार्थी जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण काल माना जाता है, क्योंकि यही वह समय है जब मनुष्य अपने भविष्य की दिशा निर्धारित करता है। शिक्षा मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं। जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कठिनाइयों और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। परिश्रम और संघर्ष के बिना जीवन का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए शिक्षा को जीवन में सर्वोच्च स्थान देना आवश्यक है।

आज के समय में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसकी आवश्यकता है। आधुनिक विज्ञान और तकनीक ने संसार को नई दिशा दी है। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए विद्यार्थियों को नवीन ज्ञान और कौशल अर्जित करना आवश्यक है। शिक्षा हमारे विचारों को नई दिशा देती है और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है।

हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया जाता है। संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

प्रो. सोमपाल सिंह

प्राचार्य